फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में 11.40 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Wed, 16 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15नगर पालिका बावल में बजट की बैठक की अध्यक्षता करते उप प्रधान अर्जुन चौकन साथ में बै - फोटो : Sanvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बावल। नगर पालिका में मंगलवार को हुई सदन की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सर्वसम्मति 11 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट पास किया गया। नगर पालिका की यह पहली बैठक है जिसमें अपरिहार्य कारणों से नगर पालिका के प्रधान उपस्थित नहीं हो सके। उप प्रधान अर्जुन चौकन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट पास किया गया। इस दौरान उप प्रधान सहित कुल आठ पार्षद मौजूद रहे।

नगर पालिका के प्रधान एडवोकेट विरेंद्र सिंह महलावत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके ससुर का निधन हो गया था। मंगलवार को उनकी रस्म पगड़ी होनी थी इसलिए वह बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। शहर के विकास लिए बजट पास होना जरूरी था। ऐसे में बैठक हुई और सर्वसम्मति से बजट पास किया गया। सभी को आपसी भेदभाव भुलाकर बावल के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बजट को लेकर हुई बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से 11 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में कमल देवी, सुखबीर, रोहताश, मेनका देवी, रेखा कुमारी, रमेश चौकन, उपप्रधान अर्जुन चौकन, सचिव प्रशांत, एमई सुनील कुमार, जेई दीपक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि बावल नगर पालिका में कांग्रेस व भाजपाजनों के बीच घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस समर्थित बावल नगर पालिका प्रधान एडवोकेट विरेंद्र सिंह महलावत की ओर से पिछले दिनों दो बार बैठक बुलाई गई थी। बजट बैठकों का उप प्रधान व उनके समर्थित पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद फिर एक बार उपप्रधान की अध्यक्षता में पार्षद जरूर गए थे, लेकिन बजट पास नहीं हो सका था।

लंबित विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे : उप प्रधान
नगर पालिका के उप प्रधान चौकन ने बताया कि 9 अप्रैल को बुलाई गई बैठक में भी प्रधान नहीं पहुंचे थे। 15 अप्रैल मंगलवार को बुलाई गई बैठक में भी प्रधान नहीं पहुंचे। ऐसे में उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट पास कर दिया गया। उप-प्रधान ने बताया कि शहर के विकास के लिए बजट पास किया गया है, ताकि लंबित विकास कार्य पूरे कराए जा सकें।
विज्ञापन

-

वर्जन

मेरे ससुर का निधन हो गया था, मंगलवार को उनकी रस्म पगड़ी हुई। इस वजह से बैठक में मौजूद नहीं हो पाया। विकास कार्यों के लिए यह बैठक होनी जरूरी थी। -एडवोकेट विरेंद्र सिंह महलावत, प्रधान, बावल नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें