फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन

Sun, 28 Dec 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कथा का आनंद लेते हुए खुशी से झूमते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित अग्रवाल भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को पं. काशीनाथ मिश्र ने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कल्प वृक्ष से बढ़कर है। यह केवल अर्थ, धर्म और काम ही नहीं, बल्कि भक्ति और मुक्ति भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथा का सार्थक श्रवण व्यक्ति को भवसागर से पार कर, जीवन में ज्ञान, वैराग्य और आनंद का संचार करता है। कथा सुनना समस्त दान, व्रत और तीर्थ यात्रा से भी श्रेष्ठ है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रशांत भारद्वाज, भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. रमेश शर्मा समेत अन्य लोगों ने व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य आयोजक नवीन और रीतू भुराड़िया ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लोकेश भुराड़िया, अंकित भुराड़िया, बिजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र यादव, कृष्ण लखेरा, नौबत सिंह और राजकुमार कालरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें