फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पुलिसकर्मियों का निकाला पसीना, गिरफ्तारी के बाद भी सताता रहा विरोध का डर

विज्ञापन
गिरफतारी के बाद पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती पर कांस्य प्रतिमा के अनावरण करने पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने के अल्टीमेटम के चलते किसानों ने पुलिस का खूब पसीना निकाला। खुफिया विभाग व पुलिस अधिकारी किसानों की गतिविधियों पर पल-पल नजर बनाए हुए थे। किसान जैसे ही सुबह 10 बजे पार्क में एकत्रित होना शुरू हुए भारी पुलिस बल ने किसानों को घेरकर वहीं गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान कुछ किसान पुलिस को चकमा देकर निकल गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनको भी दबोच लिया।
विज्ञापन

12 बजे होने वाले कार्यक्रम से एक घंटा पहले 13 मुख्य किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई। इसके बाद इन्हें मॉडल टाउन और रामपुरा थाने में रखा गया। शाम साढ़े पांच बजे इन किसान नेताओं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद बांड भरवाकर इनको छोड़ दिया गया। उधर, किसानों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस को विरोध का डर सताता रहा। इसी का परिणाम था कि पूरे शहर में करीब 500 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे, एक कंपनी आरएएफ की भी तैनात की गई थी। सुरक्षा का जिम्मा खुद एसपी अभिषेक जोरवाल ने संभाला हुआ था। करीब साढ़े चार बजे गढ़ी बोलनी रोड पर आयोजित कार्यक्रम के बाद दुष्यंत चौटाला शहर के केएलपी कॉलेज में हेलीकॉप्टर में सवार होकर राजस्थान के लिए निकल गए। इसके बाद प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं प्रशासन की ओर से करीब साढ़े पांच बजे गिरफ्तार किए गए किसानों को छोड़ा गया।
दूूध व गंगाजल से नहलाएंगे प्रतिमा : किसान
शहर के मॉडल टाउन थाने में बंद किसानों ने शाम पांच बजे रिहा होने के बाद कहा कि कार्यक्रम का नहीं समाज को तोड़ने वाले नेताओं का विरोध किया जा रहा है। इन नेताओं का समाज से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर उनके आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकती है, इसके लिए विरोध लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। किसानों के सभी मोर्चों पर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई है। गिरफ्तार किए गए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब की प्रतिमा को दूध व गंगाजल ने नहलाया जाएगा। गिरफ्तार किए गए लोगों में ईश्वर सिंह महलावत, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान समय सिंह, मुकेश शर्मा, नवीन सोहलोत, अशोक यादव, दीपचंद यादव, राजेंद्र राठी व राजेश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी को एसडीएम कोर्ट से जमानत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें