रेवाड़ी। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के सदस्यों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ज्ञापन सौंपा।
भाकियू चढ़ूनी की जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर के नेतृत्व में लघु सचिवालय में एडीसी अनुपमा अंजलि को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाकियू चढ़ूनी ने प्रधानमंत्री से आतंकियों को पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की। इसके अलावा यूनियन ने बैठक कर संगठन का विस्तार किया और श्रीराम को यूनियन की सदस्यता दिलाई।
इस मौके के ऊपर जिला प्रधान समय सिंह यादव, जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, शीशराम साहब ,वेद प्रकाश, बाबूलाल कालका, ओपी लोहना, कुलदीप करनावास, मनीषा यादव, ममता यादव मौजूद थे।