संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विजय नगर में एक जनरल स्टोर से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव पिवरा की ढाणी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने विजय नगर में उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। वीरवार को दुकान पर तीन अनजान युवक आए और सामान लेने का बहाने काउंटर से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत 8 हजार रुपये है। माडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।