फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसएआई का एक्सीलेंस सेंटर शुरू करने की मांग

Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने रेवाड़ी में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का एक्सीलेंस सेंटर शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने अथॉरिटी के महानिदेशक हरिरंजन राव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि रेवाड़ी में बॉडी बिल्डिंग, आयरन गेम्स, तलवारबाजी और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना की जाए। एक शूटिंग रेंज स्थापित की जाए।
अमित स्वामी ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के खिलाड़ी अब तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सुविधाओं से वंचित रहे हैं, जबकि इन खेलों में वे लगातार पदक जीतते आ रहे हैं। यदि रेवाड़ी में एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाता है तो यह खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मांग पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम तथा स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें