फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स माजरा में ओपीडी और एमबीबीएस कक्षाएं शुरू कराने की मांग

Mon, 03 Aug 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। एम्स संघर्ष समिति माजरा की बैठक तहसील परिसर में समिति के अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें माजरा एम्स में ओपीडी और एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की मांग की गई।
समिति के सचिव ओमप्रकाश सेन ने बैठक का संचालन किया। वक्ताओं ने निर्णय लिया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को उपायुक्त रेवाड़ी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में माजरा एम्स में घोषित 50 एमबीबीएस सीटों की कक्षाएं जल्द शुरू करने और हर हाल में एम्स की ओपीडी तत्काल शुरू करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने प्रस्ताव रखा कि नई पीढ़ी को एम्स संघर्ष समिति की विरासत विषय पर एक सभा आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र के छात्र-युवाओं को आमंत्रित कर एम्स निर्माण के लिए किए गए जन आंदोलन के इतिहास से अवगत कराया जाएगा।
अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद ने कहा कि सभा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को एम्स की मांग को लेकर किए गए संघर्ष और आंदोलन की जानकारी देना तथा उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र सिंह एडवोकेट, बीडी यादव एसडीओ, डॉ. एचडी यादव, हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह, कॉमरेड मूलचंद आर्य, मास्टर दयाराम आर्य, मास्टर जितेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें