फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरसों खरीद जल्द शुरू करने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 07 Mar 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला कार्यालय हजारिवास में बैठक करते संगठन के लोग। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय हजारिवास में रामकुमार निमोठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरकार से जल्द से जल्द सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन ने मांग उठाई कि गांव ओलात और कुंड में भी इसी सीजन से सरसों की सरकारी खरीद की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही फसल खराबे के लंबित बीमा क्लेम और मुआवजे को जल्द जारी करने की भी मांग की गई। किसान नेता रामकुमार ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है।
इसके तहत 9 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान-मजदूर संसद आयोजित की जाएगी जिसमें जिले से भी किसान भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों और मजदूरों के हित में नहीं हैं और कई फैसले कॉरपोरेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज मुक्ति जैसे मुद्दों पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के गांव-गांव में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया जाएगा और किसानों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर नीरज, महेंद्र सिंह, राजबीर, गजराज और प्रेमसिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें