फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को रियायती ट्रांसपोर्ट सुविधा देने की मांग

Wed, 27 May 2026 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत जानकारी देते युवा। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच की ओर से नई अनाज मंडी के समीप विद्यार्थियों और शिक्षित बेरोजगारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं ने समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, लोक सेवा मंच के कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह और नंदलाल यादव मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि कोचिंग, ट्यूशन और लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए रोज शहर आना-जाना पड़ता है लेकिन सरकारी और निजी बसों में रियायती पास सुविधा नहीं मिलने से सामान्य परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
उन्होंने सरकार से विद्यार्थियों को रियायती ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने कहा कि सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में काफी देरी होती है। नौकरी की वैकेंसी निकलने से लेकर परीक्षा, रिजल्ट और जॉइनिंग तक वर्षों लग जाते हैं। युवाओं ने एसएससी की तर्ज पर केंद्र और हरियाणा की प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग उठाई ताकि भर्ती प्रक्रिया तय समय में पूरी हो सके।
विज्ञापन

बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में किराये की पूरी छूट दी जाए। साथ ही निजी वाहनों से आने-जाने पर टोल टैक्स में भी राहत मिले। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के लिए वर्ष में दो बार विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क मेडिकल जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही गांवों और शहरों में युवाओं के लिए जिम, खेल मैदान और इंडोर स्पोर्ट्स ऑडिटोरियम बनाए जाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें