उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र परमार से मुलाकात कर मांग रखते विवेक भाटोटिया। स्रोत : जागरूक नागरिक
रेवाड़ी। कंकरवाली निवासी विवेक भाटोटिया ने चंडीगढ़ में पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र परमार से मुलाकात कर रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन स्थल बनाने की मांग की है।
विवेक भाटोटिया ने धारुहेड़ा चुंगी स्थित छतरियों का समूह, बड़ा तालाब एवं सोलहाराही तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से सोलहाराही और बड़ा तालाब से गंदे पानी को हटाकर स्वच्छ जल भरवाने और इन स्थलों पर बोटिंग सुविधा शुरू कराने की मांग रखी। उपनिदेशक ने जल्द ही रेवाड़ी का दौरा करने का आश्वासन दिया। संवाद