रेवाड़ी। लोक जन सेवा मंच की ओर से कानोड़ गेट स्थित हरिओम अग्रसेन परिसर में बैठक आयोजित की गई। मंच संचालन महासचिव नरेंद्र जोशी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक प्रधान मुरारी लाल शर्मा और समाजसेवी रमेश सचदेवा मौजूद रहे। बैठक में आरक्षण के मुद्दे पर वरिष्ठ नागरिकों और सदस्यों ने अपने विचार रखे।
विचार-विमर्श के दौरान वरिष्ठ नागरिक प्रधान मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि आरक्षण जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर भेदभाव समाज के हित में नहीं है। मंच प्रधान रमेश मुद्गल ने कहा कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उनके अनुसार आरक्षण जन्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर दिया जाना चाहिए।