फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मनेठी उप तहसील को सब डिवीजन का दर्जा देने की मांग

Sun, 05 Jan 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। मासिक बैठक में भाग लेते एम्स संघर्ष समिति के पदा​धिकारी। स्रोत: समिति - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। एम्स संघर्ष समिति की बैठक मनेठी स्थित उप तहसील में प्रधान कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें मनेठी उपतहसील को सब डिवीजन का दर्जा देने की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने माजरा एम्स में ओपीडी शुरू कराने, एमबीबीएस कक्षाएं शुरू करने, नेशनल हाईवे-11 से माजरा एम्स तक फ्लाईओवर का निर्माण कराने की भी मांग की गई। तय किया गया कि बावल विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार और पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी प्रति स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर धर्मबीर बल्डोदिया, राजेंद्र सिंह, एचडी यादव, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र कुमार, अमर सिंह, बीडी यादव, दयाराम मास्टर, जगदीश शर्मा पाड़ला, सत्यप्रकाश गोयल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें