फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाड़ावास ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग

Fri, 02 May 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाड़ावास रोड़ पर मंद गति से चल रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने को लेकर गांव रामपुरा के सरपंच नरेश यादव समाधान शिविर में जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा से मिले।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होनें ओवरब्रिज निर्माण के कार्य को जल्द पूरा करवाने की गुहार लगाई। इस मौके पर खोरी मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग भी मौजूद थे। सरपंच नरेश यादव ने कहा कि इस निर्माण कार्य को लगभग 3 साल से ऊपर हो गया ओर इसके एक तरफ का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। दूसरी तरफ का निर्माण कार्य जल्द हो जाए तो जनता के हित को देखते हुए यह सड़क मार्ग जल्द खुल सकता है।
विज्ञापन

सरपंच ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाई कि इस निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाए। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें