फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नंद सरोवर छतरियों व राव तेज सिंह की हवेली को संरक्षित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
बड़ा तालाब में निरीक्षण के दौरान एकत्रित हुई टीम। स्रोत : ​विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय चंडीगढ़ से अधिकारियों ने जिले में ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया। चार ऐतिहासिक इमारतों को हरियाणा राज्य पुरातत्व संग्रहालय की टीम ने अहीरवाल हेरिटेज की मदद से चिह्नित किया है जिसमें सोलहराही सरोवर, राव तेज सरोवर (बड़ा तालाब), रानी की डयोदी व रेजांगला मेमोरियल के सामने बनी छतरियों का समूह है।
दिल्ली रोड पर स्थित छतरियों को अहीरवाल विरासत फाउंडेशन संस्था ने हरियाणा पुरातत्व विभाग की मदद से ऐतिहासिक इमारतों में जुड़वाया है। इन छतरियों को जीवंत रखने में इंदिरा गांधी वििव एक कदम मानवता के संयुक्त प्रयासों से इसकी साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

नशेड़ियों की अड्डा बनी ये छतरियां समय-2 पर पुलिस की मदद से नशामुक्त हुई। इस दौरान ऐतिहासिक इमारतों के ऊपर भविष्य में होने वाले कार्यों की अग्रिम चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही नंद सरोवर छतरियों और मीरपुर में स्थित राव तेज सिंह की हवेली को भी संरक्षित करने के लिए अहीरवाल विरासत फाउंडेशन ने आग्रह किया। इस मौके पर अहीरवाल हेरिटेज की टीम ने उप निदेशक बनानी भट्टाचार्य को भगवत गीता भेंट कर और पट्टा पहनाकर उनका रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें