रेवाड़ी। ठंडी हवाओं के बीच बाजारों में ऊनी चप्पलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब लोग केवल जुराबें पहनकर संतुष्ट नहीं हैं बल्कि स्टाइलिश और आरामदायक ऊनी चप्पलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
इस बार बाजार में डिजाइन की ऊनी चप्पलें महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरी हैं। आकर्षक रंगों, मुलायम ऊन और आरामदायक डिजाइन के चलते ये चप्पलें युवतियों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब भा रही हैं।
दुकानदारों का कहना है कि इस बार ऊनी चप्पलों में कई नए और ट्रेंडिंग डिजाइन उपलब्ध हैं जिनमें टेडी, कार्टून और फ्लावर पैटर्न खास तौर पर शामिल हैं।
ये चप्पलें न केवल देखने में सुंदर हैं बल्कि ठंड से बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करती हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरता जा रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ऊनी चप्पलों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।
अब ग्राहक आराम के साथ-साथ स्टाइल को भी महत्व देने लगे हैं। उचित कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण ये चप्पलें हर वर्ग के ग्राहकों को लुभा रही हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ इनकी मांग और तेज होगी।
पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। दुकानदारों के मुताबिक, मुलायम ऊन, आकर्षक रंग और आरामदायक डिजाइन ने इन चप्पलों को युवाओं और बच्चों में भी लोकप्रिय बना दिया है। बारिश या नमी वाले मौसम में वाटरप्रूफ ऊनी चप्पलें ग्राहकों को खास पसंद आ रही हैं। तापमान गिरने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
-
डिजाइन वाली ऊनी चप्पल महिलाओं में लोकप्रिय
ब्रास मार्केट के दुकानदार श्याम का कहना है कि बच्चों के लिए हल्की और फिसलन-रोधी सोल वाली चप्पलें भी बाजार में खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानों पर इन चप्पलों की कीमत 250 रुपये से 800 रुपये तक है। ठंड बढ़ने के साथ ऊनी चप्पलों की बिक्री में और उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दुकानदार अकरम ने बताया कि सर्दी शुरू होते ही ऊनी चप्पलों की बिक्री में तेजी आ गई है। इस बार टेडी डिजाइन वाली ऊनी चप्पल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। महिलाएं इसे घर के साथ-साथ बाहर पहनने के लिए भी खरीद रही हैं। सारा स्टॉक दिल्ली से मंगवाया जाता है और कीमत 200 से 500 रुपये के बीच होने के कारण हर वर्ग की महिलाएं इसे खरीद भी पा रही हैं।
ऊनी चप्पलों की रेट लिस्ट
डिजाइनकीमत
टेडी डिजाइन की ऊनी चप्पलें200 – 500 रुपये
फैंसी डिजाइन की ऊनी चप्पलें250 – 600 रुपये
हल्की सोल की ऊनी चप्पलें250 – 800 रुपये