फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाढ़ बचाव प्रबंधन को लेकर डीसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विज्ञापन
फोटो: 31रेवाड़ी। बाढ़ बचाव प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में बाढ़ बचाव प्रबंधन से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित व जल भराव क्षेत्रों के लिए आवश्यक योजना तैयार करते हुए अभी से आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिले की सभी नहरों और ड्रेन (नालों) की सफाई का काम समय रहते पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ बचाव प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागाध्यक्ष समन्वय स्थापित करते हुए अभी से तैयारियों शुरू करें।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंप सेटों की जांच परख कर ली जाए यदि कोई पंप सेट खराब स्थिति में हैं, उनकी समय रहते मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर उनको प्रयोग में लाया जा सके।
डीसी ने कहा कि जिले में जो भी परियोजनाएं चल रही है, उन्हें तय समय सीमा में करवाना सुनिश्चित करें और जो काम अभी तक शुरू नहीं हुए है, उन्हें तुरंत शुरू करवाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें