फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनसमस्याओं के समाधान की मांग

Sat, 08 Aug 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गढ़ी बोलनी ​स्थित पायटल चौक पर बैठक करते लोग। स्त्रोत: मंच सदस्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के जनसंपर्क अभियान के तहत पायलट चौक के समीप शनिवार को हुई बैठक में आसपास के लोगों ने रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रो. रणधीर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि आठ माह से चल रहे संवाद के दौरान विभिन्न वर्गों की समस्याएं सामने आई हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
नागरिकों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों, नर्सों, मजदूरों, किसानों, वाहन चालकों, ऑटो मैकेनिकों और व्यापारियों से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। रोजगार, सार्वजनिक सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात, किसानों की परेशानियों और रोजमर्रा की मूलभूत जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रो. रणधीर सिंह यादव ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को सामने लाने का यह अभियान सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अशोक प्रधान ने कहा कि अभियान को मिल रहे जनसमर्थन के आधार पर समस्याओं की आवाज समाधान होने तक बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की कठिनाइयों में जल्द बदलाव जरूरी है। इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें