फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओबीसी कर्मचारी सम्मेलन में प्रमोशन में आरक्षण की मांग उठी

Wed, 17 Jun 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ओबीसी कर्मचारी सम्मेलन में शामिल कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछड़ा वर्ग रोडवेज कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन पानीपत में राज्य प्रधान योगी सुभाष चौहान के नेतृत्व में किया गया। ओबीसी कर्मचारी शामिल हुए और प्रमोशन में आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को रखा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पानीपत की मेयर कोमल सैनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. योगी अनूप नाथ मौजूद रहे। मुख्य वक्ता विजेंद्र प्रजापति रहे जबकि मंच संचालन राज्य महासचिव रामनिवास पांचाल ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में प्रमोशन में आरक्षण लागू किया जाए, बैकलॉग को भरा जाए और क्लास-1 और क्लास-2 पदों में 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी विभागों में रोस्टर प्रणाली लागू करने और पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों का डाटा तैयार करने की मांग भी उठाई गई।
सम्मेलन में रेवाड़ी, दिल्ली, सोनीपत, भिवानी, सिरसा, हिसार, हांसी, करनाल, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मेयर कोमल सैनी को सौंपा। मेयर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।इस अवसर पर राज्य प्रधान योगी सुभाष चौहान, रामनिवास पांचाल, नरेंद्र प्रजापति, जितेंद्र सेन, वेदपाल यादव, मोहन लाल रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें