फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिड-डे मील कुक के कटे मानदेय को जारी करने की मांग

Sat, 18 Oct 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी से संबंधित मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन की प्रधान भतेरी देवी और सचिव मुनेश देवी ने सरकार से कुक के अगस्त से काटे गए 2 हजार और 1 हजार को तुरंत जारी करने की मांग की।
प्राइमरी स्कूल में कार्यरत मिड-डे मील कुक के अगस्त के मानदेय से 2 हजार और माध्यमिक स्कूल में कार्यरत कुक से 1 हजार काट लिए गए थे। यूनियन का कहना है कि हरियाणा में मिड डे मील कुक को 7 हजार मासिक मानदेय मिलता है जो केवल 10 महीने के लिए ही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव मुनेश देवी ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में काम करने वाली कुक को अगस्त माह में केवल 5000 और मिडिल स्कूल की कुक को 6 हजार दिए गए जबकि उनका पूरा मानदेय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 26 सितंबर को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें