रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बी.फार्मेसी प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में फार्मेसी विभाग में प्रवेश आरंभ हुए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म निकाल के उसके साथ संबंधित दस्तावेज लगा कर फार्मेसी विभाग के ऑफिस में जमा करवाएं। विस्तृत जानकारी व आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।