रेवाड़ी। पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए दूरदराज के शहरों में जाने की परेशानी को देखते हुए रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग उठाई गई है। लोक सेवा मंच ने केंद्रीय विदेश मंत्री को स्मरण पत्र भेजकर जनहित में जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है।
अशोक प्रधान ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान अनेक लोगों ने पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए गुरुग्राम, दिल्ली, रोहतक और नारनौल जाने में होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर पूर्व विदेश को भी पत्र लिखा गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। इसी दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक के सांसदों के प्रयासों से नारनौल और रोहतक में पासपोर्ट केंद्र खुल गए, जबकि रेवाड़ी और नूंह की मांग अब तक लंबित है। अशोक प्रधान ने विदेश मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समाधान करने की अपील की।