फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेंशन 10 हजार करने और मुफ्त इलाज की मांग

विज्ञापन
अपनी समस्या को लेकर जानकारी देते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम पार्क में लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के सोमवार को तहत वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुजुर्गों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार से जल्द समाधान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन की ओर से जनहित से जुड़ी मांगों को लगातार उठाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान प्रधान अशोक, कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीनियर सिटीजंस ने कहा कि बुढ़ापे में प्रत्येक महिला और पुरुष को न्यूनतम पेंशन मिलना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने मांग की कि सामाजिक सुरक्षा के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

प्रधान अशोक ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट पारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों को वर्तमान में पेंशन नहीं मिल रही है, उनकी पेंशन तुरंत शुरू की जाए।
बैठक में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की कठिनाइयों पर भी चिंता जताई गई। वरिष्ठ नागरिकों ने वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने तथा बंद पेंशनों को बहाल करने की मांग रखी।
इसके अलावा प्रत्येक जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवासीय सेक्टर और निशुल्क वृद्धाश्रम बनाने, आपात हेल्पलाइन शुरू करने, घर पर चिकित्सक व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयों की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
बैठक में ट्रेन, बस और हवाई यात्रा में 70 प्रतिशत छूट देने तथा प्रत्येक वार्ड में वरिष्ठ नागरिक क्लब स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। प्रधान अशोक ने कहा कि इन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें