रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी 6 दिसंबर को ट्राॅमा सेंटर और सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की सुधार और मरीजों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी के जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर ने बताया कि सुबह 11 बजे ट्राॅमा सेंटर के पास काॅमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सिविल सर्जन को ज्ञापन दिया जाएगा।
एसयूसीआई कम्युनिस्ट का आरोप है कि ट्राॅमा सेंटर और सिविल अस्पताल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। ट्राॅमा सेंटर फिलहाल लेवल 3 पर है जबकि मांग है कि इसे लेवल 2 पर लाया जाए ताकि गंभीर मरीजों के लिए एमआरआई, न्यूरोसर्जरी, आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ट्राॅमा सेंटर से सिविल अस्पताल तक बने फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट अब तक नहीं लगाई गई हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके अटेंडेंट के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और पार्किंग की स्थिति भी गंभीर रूप से कमजोर है। संवाद