रेवाड़ी। शहर में पीने के पानी की सप्लाई प्रतिदिन करने की मांग को लेकर भाजपा नेता डॉ. सतीश खोला
रेवाड़ी। शहर के नागरिकों ने पीने के पानी की आपूर्ति प्रतिदिन करने की मांग की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को भाजपा नेता डॉ. सतीश खोला के माध्यम से पत्र भेजा है।
कहा है कि शहर में पेयजल आपूर्ति एक दिन छोड़ दूसरे दिन की जाती है। गर्मी का समय हो गया है। रेवाड़ी बड़ा शहर है। आबादी भी काफी बढ़ गई है। आसपास के गांव के लोग भी शहर में बस गए हैं। इसलिए पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। डॉ. सतीश खोला ने कहा कि नागरिकों की मांग जायज है। इसके लिए मंत्री डॉ. बनवारी लाल जन स्वास्थ्य मंत्री और डॉ. अभय सिंह यादव सिंचाई मंत्री से बात की गई है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन मेल भी कर दिया गया हैं।
इस मौके पर नरेश कुमार, जगदीश प्रसाद, विष्णु शर्मा, विनय कुमार भरत सिंह, संदीप, ओमप्रकाश, देवेंद्र, सुरेश, सीमा रानी, मामचंद, कर्मवीर, गजेंद्र, नमीता, कमला, सुरेंद्र, जयपाल, सुजान सिंह आदि मौजूद रहे।