फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल व कोसली में महाराजा अग्रसेन चौक बनाने और अग्रोहा बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपते अग्रवाल वैश्य समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-1 आगमन पर एक ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने जिले के दो प्रमुख कस्बों बावल और कोसली में महाराजा अग्रसेन के नाम पर चौक निर्माण की मांग उठाई ताकि समाज के आदर्श और अग्रणी व्यक्तित्व महाराजा अग्रसेन जी को उचित सम्मान मिल सके।
विज्ञापन

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोसली और बावल दोनों ही कस्बों में अग्रवाल वैश्य समाज की आबादी हजारों में है लेकिन आज तक किसी भी स्थान पर महाराजा अग्रसेन के नाम से कोई चौक स्थापित नहीं किया गया है जिससे समाज में निराशा है।
इसके साथ ही समाज ने रेवाड़ी से अग्रोहा धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि अग्रोहा पहुंचने के लिए सीधा परिवहन साधन उपलब्ध न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सीधी बस सेवा शुरू होने से समाज के लोगों को यात्रा में सहजता मिलेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, प्रदेश युवा प्रवक्ता नीतेश अग्रवाल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, महिला कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल और सदस्य केसरी नंदन अग्रवाल, अमित कुमार मित्तल, प्रियंका मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से इन दोनों मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें