रेवाड़ी। सीवर विवाद पर माजरा और भालखी गांव के सरपंचों के विवाद में ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी पर हमले के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
माजरा पंचायत के पंच रवि कुमार ने बताया कि ढाणी में सीवर लाइन ब्लॉक हो गई थी जिसके लिए खोदे गए गड्ढे से हादसे हो रहे थे। सरपंच रविंद्र हाथी उस गड्ढे को भरवा रहे थे। जब सरपंच उसे देखने गए तो भालखी के सरपंच प्रतिनिधि के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।
गांव माजरा की ढाणी में सीवर को लेकर माजरा और भालखी के सरपंच के बीच विवाद हुआ था। माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी ने भालखी के सरपंच सुरेंद्र उर्फ धोलिया के समर्थकों पर काम रूकवाने और हमला करवाने का आरोप लगाया था। संवाद