फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आठ घंटे की ड्यूटी पर 20 हजार वेतन की मांग, श्रमिक बोले-छुट्टी न कोई बोनस मिलता

विज्ञापन
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर श्रमिकों का आंदोलन पिछले 20 दिनों से जारी है। कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नैपिनो कंपनी, खुशखेड़ा की कूमी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और भिवाड़ी की फुटवियर बनाने वाली रिलैक्सो कंपनी में भी श्रमिक धरने पर बैठ गए। श्रमिक कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वेतन वृद्धि सहित अपनी अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं।
श्रमिकों की मुख्य मांगों में 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 20 हजार मासिक वेतन और ओवरटाइम में बढ़ोतरी शामिल है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भिवाड़ी से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। नैपिनो कंपनी में धरने पर बैठी महिला श्रमिक संध्या ने कहा कि हम 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 16 हजार और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 20 हजार की मांग कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर छुट्टी नहीं मिलती और न ही कोई बोनस दिया जाता है।
विज्ञापन


बोनस का प्रावधान नहीं

प्रयागराज की महिला मनीषा शर्मा ने बताया दूसरी कंपनियों में 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 20 हजार वेतन मिलता है जबकि यहां हमें केवल 7 हजार दिए जाते हैं। होली-दिवाली जैसे त्योहारों पर बोनस का कोई प्रावधान नहीं है। छुट्टी लेने पर दोगुने पैसे काट लिए जाते हैं जो सरासर गलत है।

20 हजार सैलरी की मांग

श्रमिक योगेंद्र सेन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार वेतन बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि 8 घंटे की ड्यूटी के लिए हमें 20 हजार मिलने चाहिए लेकिन अभी केवल 9 हजार दिए जा रहे हैं। प्रबंधन का रवैया ठीक नहीं है। इसी तरह खुशखेड़ा की कूमी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और भिवाड़ी की फुटवियर बनाने वाली रिलैक्सो कंपनी में भी श्रमिक समान मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मांगे नहीं मानने तक काम बंद

रिलैक्सो फुटवियर कंपनी में प्रदर्शन कर रहे श्रमिक विशाल कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से जो नियम लागू हुए हैं, उसके हिसाब से सैलरी मिलनी चाहिए। जो श्रमिक 3 से 4 साल पुराने हैं, उनका भी पैसा नहीं बढ़ा है। श्रमिकों को काम के लिए गेट पास नहीं दिया जाता। कंपनी में जीएम सहित कई अधिकारियों से बात की है लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक कंपनी में काम बंद रहेगा और धरना-प्रदर्शन चालू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें