फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग

Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शहर के लियो चौक पर आयोजित बैठक में भाग लेती महिलाएं एवं मंच के सदस्य। स्त्रोत: मंच सदस्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर 5 स्थित लियो चौक के पास महिलाओं के साथ बैठक की। इसमें महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग की गई। महिलाओं को उनका सामाजिक और राजनीतिक हक दिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। केंद्र और राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पं. लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. कोमल यादव रहीं। मुख्य वक्ता अशोक प्रधान ने कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है। ऐसे में हर क्षेत्र में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। सरकार को महिलाओं को उनका हक देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

डॉ. कोमल यादव ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों को सहयोग करना चाहिए। पंडित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि समाज में सभी के साथ न्याय होना चाहिए और महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। बैठक में महेश कौशिक, बीके राम सिंह, नंदलाल यादव, राजीव यादव, विजय सिंह यादव, देशराज यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें