फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएचसी में पहली बार हुई गर्भवती की डिलीवरी, हमेशा मिलेगी सुविधा

Mon, 20 Jan 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नवजात की जांच करती डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सीमा यादव व अन्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार महिला की डिलीवरी कराई गई। इस दौरान सामान्य अस्पताल रेवाड़ी से डॉ. अर्चना यादव, डॉ. सुधीर व डॉ. प्रीति के द्वारा ऑपरेशन से डिलीवरी की गई है। चिकित्सकों ने बताया कि पहली डिलीवरी अंजलि पत्नी जयपाल की सफलतापूर्वक हुई है।
ऑपरेशन सुविधा आरम्भ होने से बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। इस मौके पर डॉ. इंद्रजीत, डॉ. रामनिवास, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. सुधीर भी मौजूद रहे। लंबे समय से यह सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी, क्योंकि यहां से सीधा नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के लिए गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जाता था। मगर अब डिलीवरी की सुविधा शुरू होने के बाद इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बावल से रेवाड़ी नागरिक अस्पताल दूर होने के कारण लोगों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। प्राइवेट अस्पताल में पैसा भी काफी अधिक खर्च होता है। ऐसे में लोगों को अब ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। आसानी से क्षेत्र में ही सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब डिवीजन बनाने को लेकर चल रही है प्रक्रिया : स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सब डिवीजन अस्पताल बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वहीं, अगर सब डिवीजन अस्पताल का दर्जा मिल जाता है तो करीब पौने तीन लाख जनता को काफी राहत मिल जाएगी। यह औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर 350 से अधिक निजी कंपनियां हैं, जिसमें हजारों की संख्या में लोग कार्य करते हैं। ऐसे में असुविधाओं की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें