फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा रद्द

विज्ञापन
फोटो : 05ट्रेन पकड़ने के लिए लगी लोगों की जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद पुलिस और रेल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, रेल प्रशासन की तरफ से महाकुंभ मेला के श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी वजह से रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा और गाड़ी संख्या 54086 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 16 फरवरी से आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी। रेलवे पुलिस की तरफ से उन ट्रेनों पर ज्यादा नजर रखी जा रही है, जिन ट्रेनों में पीछे से ही अधिक भीड़ होती है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से जब लोग ट्रेनों में चढ़ते हैं तो पुलिस भी मौके पर डटी रहती है, ताकि किसी प्रकार की चढ़ने उतरने में लोगों को परेशानी न हो। अभी अधिकतर ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। लोग खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए भी आ जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से टिकट काउंटर की भी लगातार गस्त की जा रही है, ताकि ज्यादा भीड़ होने पर व्यवस्था बनाई जा सके।

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाकर महाकुंभ के लिए लोग पकड़ते हैं ट्रेन

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से लोग बड़ी संख्या में नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली के लिए सफर करते हैं और यहीं महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेनें पकड़ते हैं। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आसपास के जिले से लोग भी आते हैं क्योंकि यहां से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेनें हर 2 घंटे के अंतराल में मिल जाती हैं। ऐसे में दिल्ली जाने वाली सामान्य ट्रेनों में भी लोगों की काफी भीड़ देखने को अब मिल रही है। जनरल बोगियों का तो बुरा हाल है। चढ़ने तक की भी जगह नहीं मिलती है। स्लीपर बोगी में भी लोग बिना कंफर्म टिकट के सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन



महाकुंभ में जाने के लिए रेवाड़ी से हैं मात्र दो ट्रेनें

महाकुंभ में जाने के लिए पाटलिपुत्र स्पेशल रेल सेवा रविवार को मिलती है और हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह के 2 दिन चलती है। यह दोनों ट्रेनें पीछे से ही फुल होकर आती है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पैर रखने तक की भी जगह नहीं मिलती है। ऐसे में महाकुंभ को देखते हुए ट्रेनों की संख्या काफी कम है। यात्रियों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा है। इस वजह से लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। प्राइवेट वाहन मनचाहा पैसा वसूली करते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों को होगी समस्या

दैनिक यात्री सुनील और विकास ने बताया कि वह रेवाड़ी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से आते जाते हैं। व्यापार के सिलसिले में उनका आना जाना अक्सर रहता है। ट्रेन रद्द होने के कारण काफी समस्या होगी। क्योंकि इस ट्रेन की समय सारणी भी काफी ठीक थी। रेवाड़ी से बड़ी संख्या में लोग गुरुग्राम और दिल्ली कार्य करने के लिए जाते हैं। ऐसे में रोजाना आने जाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए समस्या काफी बढ़ चुकी है। यह पैसेंजर ट्रेन दोबारा कब से शुरू होगी, इसे लेकर रेलवे की तरफ से अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। आगामी आदेशों तक यह ट्रेन अब बंद रहेगी।

वर्जन:

महाकुंभ मेला के श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल के लिए किया जाएगा। इसकी वजह से गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 54086 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 16 फरवरी से आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।

-कैप्टन शशि किरण, उत्तर पश्चिम रेलवे, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
वर्जन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पुलिस की तरफ से लगातार गश्त की जाती है। पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस हमेशा रेलवे स्टेशन पर तैनात रहती है।
विज्ञापन

-श्याम सिंह, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें