फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में चलाया जागो पेरेंट्स जागो अभियान, फ्री दाखिले को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो : 13जागो पेरेंट्स जागो अभियान के तहत लोगों को जानकारी देते समाजसेवी संजय शर्मा। स्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। समाजसेवी संजय शर्मा के नेतृत्व में शहर के मोहल्ला नई बस्ती, रामबास, सैनी नोहरा, गुड़िया सराय, बासीताबराय, शुक्रपुरा, सैय्यद सराय, जोगीवाड़ा में जागो पेरेंट्स जागो अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पेरेंट्स को बताया गया कि भारत सरकार की ओर से शिक्षा का अधिकार 2009 कानून बनाया गया है, जिसमें आर्थिक रूप से असमर्थ बीपीएल कार्ड धारकों के बच्चों के नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में फ्री दाखिले होते हैं।
विज्ञापन

एक बार इस कानून के तहत दाखिला होने पर कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाती है। इस कानून के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल कार्ड धारकों के लिए प्रत्येक कक्षा में 25 प्रतिशत सीट आरक्षित होती है, जिसके लिए घर से स्कूल की दूरी 1 किलोमीटर से अधिक नहीं हो, बच्चे की आयु 3 साल या इससे अधिक, लेकिन 7 साल से कम हो, बीपीएल राशन कार्ड या ईडब्लयूएस सर्टिफिकेट हो, जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का पूरा नाम व पूर्ण जन्मतिथि दर्ज हो, बच्चे के आधार कार्ड में बच्चे का पूरा नाम व पूर्ण जन्मतिथि दर्ज हो, फैमिली आईडी व राशन कार्ड में बच्चे का नाम दर्ज हो, माता-पिता के आधार कार्ड और माता या पिता किसी एक का डोमिसाइल अनिवार्य है।
दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मार्च या अप्रैल में निकाले जाएंगे। उससे पहले सभी पात्र को आवेदन के लिए आवश्यक अपने कागजातों को पूरी तरह से तैयार रखें, ताकि आवेदन के समय कोई परेशानी न आए। जनसंपर्क अभियान के दौरान बच्चों के पेरेंट्स ने चिंता जताते हुए बताया कि अधिकांश स्कूल कक्षा अनुसार खाली सीट दर्शाने व फॉर्म लेने व दाखिला देने में आनाकानी करते हैं, जिससे अनेक बच्चे अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं। इसलिए प्रशासन को आवेदन फॉर्म व पात्र बच्चों के दाखिले स्वयं करवाना चाहिए। आवेदन व दाखिले अन्य राज्यों की तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। इस मौके पर गंगाराम यादव, लालसिंह यादव, ताराचंद यादव, पूर्णमल भगतजी, देसराज शर्मा, पवन राव, राजेश शर्मा, मन्नू व हुकम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें