फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: दिल्ली जा रहे यात्री का रेवाड़ी के निकट ट्रेन से आईफोन चोरी

Sun, 12 Feb 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ट्रेन से राजस्थान से दिल्ली जा रहे एक यात्री का रेवाड़ी स्टेशन के निकट आईफोन चोरी हो गया। पीड़ित ने दिल्ली सराय रोहिल्ला राजकीय रेलवे पुलिस से मामले की शिकायत दी।
मामले में रेवाड़ी जीआरपी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के मोतीबाग के रहने वाले आयुष ने बताया कि वह तीन फरवरी को चेतक एक्सप्रेस में भीलवाड़ा से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रहे थे। ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची तो उनका आईफोन चोरी हो गया। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। यात्री ने अपने साथ ही यात्रा कर रहे एक व्यक्ति पर चोरी करने का संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचने के बाद आयुष ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। दिल्ली सराय रोहिल्ला जीआरपी ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला जांच के लिए रेवाड़ी भेज दिया। रेवाड़ी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें