ग्राम सचिवालय खरखड़ा में आयोजित कैम्प के दौरान उपस्थित महिलाएं व सीपीएलओ। स्रोत : ग्रामीण
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को सफल बनाने के लिए सीपीएलओ राजेश कुमार व सचिव नीरज के नेतृत्व में लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने और उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने का कार्य किया जा रहा है।
राजेश कुमार ने बताया कि योजना के प्रति महिलाओं में उत्साह तो है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई महिलाओं के दस्तावेजों में त्रुटियां पाई जा रही हैं, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में विलंब हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं टीम के साथ मिलकर महिलाओं के आधार, बैंक पासबुक व परिवार पहचान पत्र आदि की जांच कर रही हैं ताकि किसी पात्र महिला का लाभ न छूटे। योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हर पात्र महिला तक योजना का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
सीपीएलओ ने अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर निर्धारित शिविर स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि समय की बचत हो।