फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बासदूदा के पास दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी, सरसों के खेत जलमग्न

Tue, 24 Nov 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बासदूदा के पास टूटा दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। गांव बासदूदा के समीप दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। इससे सरसों की खड़ी फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसल खराब होने और आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। प्रभावित किसानों ने सिंचाई विभाग से नहर की जल्द मरम्मत करवाने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के बेलदार मौके पर पहुंचे और मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इससे खेतों में पानी का भराव जारी रहा और किसानों की चिंता बढ़ गई।
दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी बेरली गांव से शुरू होकर भैरू का बास सहित आसपास के क्षेत्र के खेतों की सिंचाई करती है। प्रभावित किसान अमर सिंह, प्रदीप कुमार और महेश सहित अन्य ने बताया कि खेतों में सरसों की फसल तैयार हो रही है।
विज्ञापन

नहर का पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका है। किसानों ने विभाग से पानी की निकासी करवाने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई पोप सिंह ने बताया कि दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी की जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। इसके बाद नहर में पानी का बहाव नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें