फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेडीकेटेड रेलवे कॉरिडोर में मालगाड़ी का ट्रायल आरंभ

विज्ञापन
डीएफसी पर दौड़ लगाती इलेक्ट्रिक मालगाड़ी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
देश की सड़कों पर बढ़ते ट्रकों का बोझ व रेल लाइनों पर गड़ी मालवाहक रेलगाड़ियों से निजात के लिए बना जा रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(डीएफसी) पर मालगाड़ी का ट्रायल रन शुरू हो गया है। बता दें कि 25 दिसंबर को राजस्थान के न्यू किशनगढ़ रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी-मदार डीएफसी पर पहली बार रेवाड़ी के लिए मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई गई थी। उस दिन मालगाड़ी रेवाड़ी सीमा से सटे काठूवास तक तय समय सीमा में पहुंच गई थी। अब ये ट्रालय रेवाड़ी में बने न्यू स्टेशन तक तीन माह तक किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएफसी के एमडी अनुराम सचान ने हरी झंडी दिखाकर ट्रायल रन शुरू किया । रेवाड़ी से मदार तक की दूरी 300 किमी. है। न्यू रेवाड़ी स्टेशन 13 लाइनें बिछाई गई है। वर्तमान में जहां डीजल इंजनों से चलने वाली मालगाड़ी की औसत स्पीड 25 किमी. प्रतिघंटा है, अब इलेक्ट्रिक मालगाड़ियों की स्पीड डीएफसी पर 100 किमी. प्रतिघंटा तक हो जाएगी। ऐसे में मदार से चलने वाली मालगाड़ी नॉन स्टॉप रेवाड़ी तीन से चार घंटे में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें