फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-जल स्तर कम होना चिंता का विषय : जितेंद्र

Tue, 05 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खेड़ी रामगढ़ ​स्थित राजकीय स्कूल में बच्चों को जल संरक्षण को लेकर जागरूक करते खंड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव खेड़ी रामगढ़ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड संसाधन समन्वयक जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को जलसंरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जल का उचित प्रयोग न करने की वजह से पूरे विश्व में जलस्तर कम हो रहा है, जो कि हमारे लिए गहन चिंता का विषय है। इसलिए हमें समय रहते जल का समझदारी से प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारा और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इस दौरान जितेंद्र कुमार ने जल जीवन मिशन के बारे में भी बताया कि इस योजना के तहत जल संरक्षण के लिए जल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण जल सीवरेज समिति की ओर से स्कूल और आंगनबाड़ियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान स्कूल मुख्य अध्यापक राकेश कुमार, मा. महेश कुमार, धरमचंद, खुशवंत, बाबूलाल, मोहित कुमार, नीलम, रेखा, माया देवी के साथ-साथ समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें