फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय

Sun, 12 Apr 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : सभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में कार्यालय में आयोजित की गई। अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। हवन के उपरांत दोपहर 12 बजे से पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे सपरिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।
प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि सभा के विस्तार के लिए विभिन्न खंडों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। खोल खंड से कृपाराम शर्मा और निर्मल कुमार शास्त्री, नाहड़ खंड से इंद्रपाल शर्मा, जाटूसाना खंड से टेकचंद भारद्वाज, डहीना खंड से सुधीर कुमार शर्मा तथा कोसली खंड से अनिल कुमार भारद्वाज को खंड प्रधान मनोनीत किया गया है। जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान दीपक मुदगिल, महासचिव जयकुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, सहसचिव संदीप भारद्वाज, कार्यालय मंत्री दिनेश वशिष्ठ सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें