बुडौली स्थित पावर हाउस में हनुमान जी का भंडारा शुरू कराने के बाद सोमवार रात को वापस घर लौट रहे जाडरा निवासी बिजली कर्मचारी एवं कोसली यूनियन के प्रधान लाल चंद की रेवाड़ी-कनीना रोड पर नांगल-मूंदी बस स्टैंड पर सामने से आ एक एक ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचें गुस्साएं लोगों रोड पर जाम लगाते हुए ट्राले के सीसे तोड़ दिए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जाडरा निवासी 45 वर्षीय लालचन्द बिजली निगम कार्यालय बुड़ौली में लाइनमैन के पद कार्यरत था और ऑल हरियाणा कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन का कोसली यूनिट के प्रधान थे। सोमवार की रात्रि को बाबा हनुमान का जागरण कार्यक्रम था और मंगलवार को भंडारा होना था। सोमवार रात को लालचंद जागरण का कार्यक्रम शुरू कराने के बाद रात करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव जाडरा जा रहा था। रेवाड़ी- कनीना रोड पर नांगल मूंदी गांव के बस स्टैंड पर सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लालचंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा रेेड जाम कर ट्राला में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थ्ज्ञिति को काबू करते हुए शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया दिया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
घटना के स्थगित कर दिया कार्यक्रम
लालचंद की हादसे में मौत की सूचना के बाद पावर हाउस में चल रहा जागरण कार्यक्रम रदद कर दिया गया। लोगों में मातम छा गया।
शोक व्यक्त किया
हादसे के बाद एसडीओ राजकुमार यादव, एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रधान जयप्रकाश, डिप्लोमा एसोसिएशन के प्रधानसुनील कुमार, जेई बिक्रम सिंह, बिरेन्द्र सिंह, धमेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, पवन कुमार व समस्त कर्मचारी, सरपंच अनिल कुमार औलांत, सरपंच जयकुमार बुड़ौली, लालसिंह महाश्य भठेड़ा, पूर्व सरपंच विजय सिंह, सुरेश हलवाई, राजबीर नम्बरदार, भारत सिंह, पूर्व सरपंच महाबीर सिंह, अमित कुमार प्राणपुरा ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लोगों को समझा कर मार्ग को सुचारू कराया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
-बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी डहीना