फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत पर डीडीपीओ को दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
फोटो : 7समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। बालधन कलां व खरसानकी गांवों में अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शास्त्री नगर में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने की शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को सीवरेज की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। किशनगढ़ व सुलखा गांव में रास्ते को पक्का करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा है।
गांव जैनाबाद में बिजली के ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को दो दिन में काम पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। कठू भवानीपुरा गांव में बीपीएल प्लॉटों में लाइट की सुविधा न होने पर डीसी ने संबंधित कार्यकारी अभियंता को बिजली की व्यवस्था करवाने को लेकर आदेश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें