फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने चुनाव आयुक्त को भेजी रिपोर्ट

Sat, 30 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहड़ पंचायत समिति चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के संबंध में मिली शिकायत की जांच पूरी होने के बाद उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने रिपोर्ट चुनाव आयुक्त को भेज दी है। ये जांच एडीसी से कराई गई थी। उपायुक्त ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी गई है। मामला हाई कोर्ट में पहुंच चुका है, इसलिए इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नौ मार्च को पंचायत समिति चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के चुनाव हुए थे। यहां पर एक सदस्य आशा बाई ने उसे चुनाव न लड़ने देने और चुनावी प्रक्रिया में शामिल न होने देने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा से शिकायत की थी। इसके बाद उसने हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की। जिस पर हाई कोर्ट ने डीसी को रिकॉर्ड सहित तलब भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें