औचक निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
बावल। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय बावल व तहसील कार्यालय बावल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
डीसी ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान की जा रही रजिस्ट्री प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
डीसी ने कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के सरकारी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखा जाए। कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान रखा जाए।