फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Wed, 28 Jan 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी व जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अभिषेक मीणा ने मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर व इंटरनेट का विशेष प्रबंध किया गया है ताकि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर जानकारी मुहैया कराई जा सके। अब यहां के युवाओं को आधुनिक तकनीक की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें पढ़ाई में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, हाई स्पीड इंटरनेट, पेयजल व बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। ई-बुक्स, शैक्षणिक वीडियो, सामान्य ज्ञान, अखबार और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर व इंटरनेट पढ़ाई का अहम हिस्सा बन गए हैं। इसलिए बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की विशेष आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्थापित बाल भवन में भी डिजिटल लाइब्रेरी के अलावा सिलाई, बूटिक, फैशन डिजाइनिंग व अन्य कोर्स की सुविधा प्रदान की जा रही है।
-
लाइब्रेरी का फायदा उठा रहे 350 बच्चे

जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि कोसली व बावल में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जा चुका है। रेवाड़ी, बावल और कोसली की लाइब्रेरी का फायदा 350 बच्चे उठा रहे हैं। धारूहेड़ा की लाइब्रेरी का समय सुबह 8 बजे शाम 6 बजे तक है। रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लाइब्रेरी का समय रहेगा। इसके अलावा शनिवार को लाइब्रेरी बंद रहेगी।

बाल भवन की सुविधाओं की जानकारी के लिए पोर्टल लॉन्च

जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन एडमिशन और फीस मैनेजमेंट पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा व लाइब्रेरी जैसी दी जा रही सुविधाओं की जानकारी घर बैठे ही मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से रेवाड़ी, कोसली, बावल व धारूहेड़ा में उपलब्ध करवाए जा रहे विभिन्न कोर्स, सीट संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
-
नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए निकाली रैली
धारूहेड़ा। डीसी अभिषेक मीणा ने नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को बताया गया कि किसी भी प्रकार का नशा समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। नशा छोड़ने के बाद व्यक्ति के परिवार का विश्वास धीरे-धीरे वापस मिलता है और समाज में उनका सम्मान बढ़ता है। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें