फोटो : 12समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शहर की उत्तम नगर कॉलोनी में बिजली के तार बदलने संबंधी मांग पर उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सेक्टर-1 स्थित होली पार्क में सीवरेज समस्या का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए। एक अन्य शिकायत में खेत में बिजली का खंभा स्थानांतरित करने के संबंध में बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी गई। डीसी ने मुख्यालय स्तर की और लंबी अवधि की प्रक्रिया वाले मामलों पर उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आगामी कार्यवाही आरंभ करने की हिदायत दी ताकि तय समयावधि में मामलों का समाधान हो सके।