समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायत मिलने पर सुभाष नगर में नई सीवर लाइन डलवाने और नाली की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
वार्ड नंबर 31 में लक्ष्मी नगर व जसवंत नगर में हो रहे सीवर ओवरफ्लो व गंदे पानी की शिकायत पर डीसी ने शिकायत का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं। गांव सुलखा में गली में अवैध रूप से नाली बनाने की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को उचित कार्रवाई करने को कहा है। संवाद