संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों से कहा कि अनाज मंडी रेवाड़ी में प्रतिदिन रोड और शेड में सफाई की जाए। अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद प्रक्रिया के बाद उठान शीघ्र करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी सहित आढ़ती अनाज मंडी में अपने-अपने स्थान पर साफ-सफाई रखें और कूड़ा करकट मंडी परिसर में किसी भी क्षेत्र में न फैलाएं। किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी द्वारा मंडियों में सुविधा अनुसार कार्य किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि मंडी परिसर में कोई दुकानदार कूड़ा डस्टबिन में नहीं डालता है या इधर-उधर डालता है तो उनका चालान किया जाएं। अनाज मंडी में सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई भी रखी जाए।
नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्ट करना शामिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन शाम को गाड़ी डस्टबिन से कचरा उठाने का कार्य करे। अनाज मंडी में किसी प्रकार की अवैध पार्किंग न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा, यदि मंडी में व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उ