फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लिसाना में पानी की शिकायत पर डीसी ने दिए सप्लाई के निर्देश

विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनीं। डीसी ने लिसाना गांव में पीने के पानी न आने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सप्लाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव खेड़ा आलमपुर में घर के बाहर पानी भरा होने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जल निकासी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में चौपाल पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए ताकि सभी इसका सही प्रयोग कर सके।
इसी तरह गांव करावरा मानकपुर के स्कूल द्वारा विद्यार्थी के टीसी न देने की शिकायत पर डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों के स्कूल से टीसी दिलवाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे का भविष्य खराब न हो। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, पुलिस आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रदेश भर के लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका निदान करने की दिशा में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। अब प्रत्येक सप्ताह में सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर लोगों की शिकायतों को सुना जा रहा है और समाधान करते हुए आमजन को राहत दी जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें