फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी और एसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Fri, 06 Mar 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ वीरवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सदस्यों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बोर्ड की 10वीं व 12वीं और डीएड की वार्षिक परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
डीसी ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें।परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की जांच करें। नकल रहित परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए जिला में गठित की गई उड़नदस्ता की टीमों द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें