फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए 1 से 30 अगस्त तक एकत्रित होगा डाटा

Tue, 30 Jun 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए आकड़े संग्रहित करने को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक सीटीएम जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान हरियाणा के जनगणना निदेशक ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में बताया कि जिला जनगणना पुस्तिका के लिए जिले से संबंधित अद्यतन आंकड़ों का संग्रहण कार्य 1 अगस्त से 30 अगस्त तक किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित कर्मचारियों को जनगणना निदेशालय की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जनगणना निदेशक ललित जैन ने कहा कि जनगणना पुस्तिका विकास योजनाओं के निर्माण, नीतिगत निर्णयों तथा शोध कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सीटीएम जितेंद्र कुमार ने निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सूचनाओं का समय पर संकलन कर निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि डाटा की गुणवत्ता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें