फोटो : 18सैनिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक।
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में कनिष्ठतम समूह स (कक्षा 6) की अंतरसदनीय हिंदी कथा वाचन, वक्तृत्व कला व काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन कारगिल व रेजांगलॉ सदनों के बीच किया गया। विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर मुख्य अतिथि रहे।
हिंदी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में रेजांगला सदन के कैडेट दक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कैडेट रेजांगला सदन ने द्वितीय व कैडेट ध्रुव कारगिल सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी कथा वाचन प्रतियोगिता में कारगिल सदन के कैडेट जय सोलंकी प्रथम, रेजांगला सदन के कैडेट भूमित दूसरे व कारगिल सदन के कैडेट पीयूष कौशिक तीसरे स्थान पर रहे।
हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में कैडेट अंजलि रेजांगला सदन पहले, कैडेट मुकुल शर्मा कारगिल सदन दूसरे व कैडेट विनायक कारगिल सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समग्र परिणाम के आधार पर कारगिल सदन विजेता व रेजांगला सदन उप विजेता रहा। इस दौरान आयुष सैनी, आयुष श्रीवास्तव, कैडेट आदित्य सोनी व हिरल महलान मौजूद रहे।