फोटो : 17पैदल गश्त करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
धारूहेड़ा। थाना प्रबंधक धारूहेड़ा इंस्पेक्टर जगदीश चंद व थाना प्रबंधक कसौला इंस्पेक्टर शिवदर्शन ने अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया। संवाद